राजगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति





 

 

  राजगढ़ (धार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर के मेला मैदान में प्रभावी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

  कार्यक्रम प्रभारी निलेश सोनी ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वेलसिंह भूरिया (पूर्व विधायक), डॉ. बलबहादुर सिंह राठौर (जिला सह संयोजक), सुनील वसुनिया (अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष), धर्मेंद्र मंडलोई (पूर्व नप अध्यक्ष प्रतिनिधि), पप्पू गामड़ (जिला पंचायत सदस्य), मुन्नालाल मारू (किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष), सुखराम पग्गी (जनपद सदस्य), अनिता बानिया (महिला मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष), सीमा जैन (महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष), निलेश शर्मा (मंडल महामंत्री), प्रीतम ठाकुर (मंडल महामंत्री) और निलेश सोनी मंचासीन रहे।

 अतिथियों का स्वागत पार्षद रितु निलेश सोनी, उर्मिला कुशवाह, हर्षा व्यास, हेमलता मामा, दीपिका ठाकुर, मीनाक्षी राय खलया, संगीता माहेश्वरी, बाबूभाई बोहरा, गणेशीलाल शर्मा, अजय बलसारा, पप्पू भूरिया और करण सिंह निनामा ने किया।

स्वागत भाषण निलेश सोनी ने दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा और नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा पर डॉ. बलबहादुर सिंह राठौर ने संबोधित किया, जबकि विकास कार्यों को लेकर वेलसिंह भूरिया ने अपने विचार रखे।

 कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित ने किया और अंत में निलेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक मंडली का अतिथियों ने स्वागत किया। मंडली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को केंद्र में रखकर प्रभावी नाट्य प्रस्तुति दी।