सकारात्मक एवं जनहित पत्रकारिता नीति

   




  Times Of Malwa एक स्वतंत्र हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक सोच, जागरूकता और जनहित से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी को बढ़ावा देना है। पोर्टल का प्रयास है कि पाठकों तक ऐसी खबरें पहुंचें जो समाज, क्षेत्र और देश के लिए उपयोगी,प्रेरणादायक और सकारात्मक हों।

1. हमारी पत्रकारिता की प्राथमिकता

 टाइम्स ऑफ मालवा में हम सकारात्मक, तथ्यपरक, संतुलित और जनहितकारी समाचारों को प्राथमिकता देते हैं। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में प्रचार करना नहीं, बल्कि समाज में उपयोगी और सकारात्मक घटनाओं को सामने लाना है।

2. राजनीति से संबंधित समाचार

राजनीतिक समाचारों में टाइम्स ऑफ मालवा मुख्य रूप से निम्न विषयों को प्राथमिकता देगा:

  • जनप्रतिनिधियों की नई नियुक्तियां और जिम्मेदारियां

  • राजनीतिक एवं संगठनात्मक नियुक्तियां

  • विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी

  • जनसेवा एवं सामाजिक कार्य

  • सरकार या जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए सकारात्मक कार्य

  • क्षेत्र के विकास से जुड़े निर्णय एवं पहल

  • महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम और सकारात्मक गतिविधियां

आरोप-प्रत्यारोप, व्यक्तिगत विवाद, बयानबाजी, राजनीतिक कटुता और अनावश्यक विवाद को समाचार का आधार नहीं बनाया जाएगा।

3. धार्मिक एवं आध्यात्मिक समाचार

धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र की सकारात्मक गतिविधियों को प्रमुखता दी जाएगी, जैसे:

  • धार्मिक आयोजन एवं पर्व

  • मंदिर, तीर्थ एवं धार्मिक संस्थाओं के कार्यक्रम

  • संत-महात्माओं के प्रवचन एवं संदेश

  • धार्मिक यात्राएं एवं शोभायात्राएं

  • सेवा, दान एवं धार्मिक सामाजिक गतिविधियां

  • आध्यात्मिक एवं नैतिक संदेश

धार्मिक समाचारों में सभी समुदायों और आस्थाओं के प्रति सम्मान एवं सद्भाव बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होगी।

4. सामाजिक समाचार

समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली गतिविधियों को विशेष महत्व दिया जाएगा:

  • समाजसेवा

  • जरूरतमंदों की सहायता

  • रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर

  • शिक्षा एवं जागरूकता अभियान

  • पर्यावरण संरक्षण

  • स्वच्छता अभियान

  • महिला एवं बाल कल्याण

  • युवाओं की सकारात्मक पहल

  • सामाजिक संस्थाओं के सेवा कार्य

  • प्रेरणादायक व्यक्तियों और संस्थाओं की उपलब्धियां

5. स्थानीय समाचार

टाइम्स ऑफ मालवा की प्राथमिकता स्थानीय स्तर की सकारात्मक खबरें होंगी।

राजगढ़, सरदारपुर, धार तथा आसपास के क्षेत्रों से संबंधित:

  • विकास कार्य

  • स्थानीय उपलब्धियां

  • प्रशासन की सकारात्मक पहल

  • सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियां

  • स्थानीय प्रतिभाओं की उपलब्धियां

  • शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से जुड़ी सकारात्मक पहल

  • व्यापार एवं स्थानीय गतिविधियां

  • ग्रामीण क्षेत्रों की प्रेरणादायक खबरें

को प्रमुखता दी जाएगी।

6. खेल समाचार

खेलों से संबंधित सकारात्मक एवं प्रेरणादायक खबरों को प्रकाशित किया जाएगा:

  • खिलाड़ियों की उपलब्धियां

  • प्रतियोगिताओं के परिणाम

  • स्थानीय खेल प्रतिभाएं

  • खेल आयोजन

  • युवाओं की खेल गतिविधियां

  • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां

7. स्वास्थ्य समाचार

स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी और जनजागरूकता बढ़ाने वाली खबरों को प्राथमिकता दी जाएगी:

  • स्वास्थ्य शिविर

  • चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम

  • स्वास्थ्य विभाग की सकारात्मक पहल

  • विशेषज्ञों की सामान्य स्वास्थ्य सलाह

  • योग एवं फिटनेस

  • रक्तदान एवं अंगदान जागरूकता

  • जनस्वास्थ्य से संबंधित उपयोगी जानकारी

स्वास्थ्य संबंधी समाचारों में बिना प्रमाण के इलाज, दवा या चिकित्सकीय दावे प्रकाशित नहीं किए जाएंगे।

8. शिक्षा एवं युवा

शिक्षा और युवाओं से जुड़ी सकारात्मक गतिविधियों को विशेष स्थान दिया जाएगा:

  • विद्यार्थियों की उपलब्धियां

  • परीक्षा परिणाम

  • छात्रवृत्ति एवं शैक्षणिक योजनाएं

  • प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता

  • विद्यालय एवं महाविद्यालय की उपलब्धियां

  • युवा प्रतिभाओं की सफलता

  • कौशल विकास एवं रोजगार संबंधी सकारात्मक पहल

9. मनोरंजन एवं संस्कृति

मनोरंजन और संस्कृति से संबंधित स्वस्थ एवं सकारात्मक सामग्री प्रकाशित की जाएगी:

  • फिल्म एवं कला जगत की उपलब्धियां

  • स्थानीय कलाकार

  • सांस्कृतिक कार्यक्रम

  • लोक कला एवं लोक संस्कृति

  • साहित्यिक गतिविधियां

  • संगीत एवं नृत्य कार्यक्रम

  • भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी सकारात्मक खबरें

10. क्या प्रकाशित नहीं किया जाएगा

टाइम्स ऑफ मालवा अपनी संपादकीय नीति के तहत अनावश्यक रूप से ऐसी सामग्री से दूरी रखेगा जिसमें:

  • व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप हों

  • बिना प्रमाण के आरोप लगाए गए हों

  • व्यक्तिगत चरित्र पर टिप्पणी हो

  • राजनीतिक कटुता या विवाद को बढ़ावा मिले

  • समाज में नफरत या तनाव पैदा करने वाली सामग्री हो

  • भ्रामक या अपुष्ट जानकारी हो

  • सनसनी फैलाने के उद्देश्य से खबर प्रस्तुत की गई हो

  • किसी व्यक्ति या संस्था की प्रतिष्ठा को बिना पर्याप्त तथ्य के नुकसान पहुंचाया जा रहा हो

  • अश्लील, आपत्तिजनक या समाज के लिए अनुपयुक्त सामग्री हो

11. तथ्य और सत्यापन

सकारात्मक पत्रकारिता का अर्थ तथ्यों से समझौता करना नहीं है। टाइम्स ऑफ मालवा प्रकाशित समाचारों में उपलब्ध तथ्यों, आधिकारिक जानकारी और विश्वसनीय स्रोतों को प्राथमिकता देगा।

जहां आवश्यक होगा, समाचार प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।

12. सुधार और स्पष्टीकरण

यदि प्रकाशित समाचार में तथ्यात्मक त्रुटि सामने आती है, तो टाइम्स ऑफ मालवा उचित जांच के बाद आवश्यक सुधार, संशोधन या स्पष्टीकरण प्रकाशित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

13. हमारा संपादकीय संकल्प

 टाइम्स ऑफ मालवा का उद्देश्य केवल खबर प्रकाशित करना नहीं,बल्कि ऐसी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है जो समाज में सकारात्मक सोच,जागरूकता,सद्भाव और विकास की भावना को मजबूत करे।

 हम मानते हैं कि पत्रकारिता समाज की आवाज है और सकारात्मक पत्रकारिता समाज को बेहतर दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


14. प्रेस कार्ड एवं प्रतिनिधित्व संबंधी नीति

टाइम्स ऑफ मालवा किसी व्यक्ति को अपनी ओर से प्रेस कार्ड, पत्रकार परिचय-पत्र अथवा किसी प्रकार का आधिकारिक प्रेस प्रमाण-पत्र जारी नहीं करता।

टाइम्स ऑफ मालवा पर समाचार प्रकाशित करने वाले लेखक/Contributor अपने व्यक्तिगत स्तर पर लेखक के रूप में सामग्री उपलब्ध कराते हैं। किसी लेखक का नाम समाचार के साथ प्रकाशित होना यह प्रमाणित नहीं करता कि वह टाइम्स ऑफ मालवा का अधिकृत कर्मचारी, स्थायी पत्रकार या आधिकारिक प्रतिनिधि है।

यदि किसी लेखक द्वारा प्रकाशित समाचार में गलत, भ्रामक, अपुष्ट अथवा तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्ति या संस्था से अनुरोध है कि वह इसकी सूचना सीधे टाइम्स ऑफ मालवा को उपलब्ध कराए, ताकि मामले की जांच कर आवश्यक सुधार या स्पष्टीकरण किया जा सके।

15. समाचार प्रकाशन के लिए कोई शुल्क नहीं

टाइम्स ऑफ मालवा सामान्य समाचारों के प्रकाशन के लिए किसी व्यक्ति, संस्था, संगठन, राजनीतिक दल अथवा अन्य स्रोत से समाचार प्रकाशित करने के बदले कोई शुल्क नहीं लेता।

सामान्य समाचार और समाचार सामग्री का प्रकाशन संपादकीय नीति एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर किया जाता है।

16. प्रमोशनल एवं Paid Content

टाइम्स ऑफ मालवा पर प्रमोशनल, विज्ञापनात्मक अथवा Paid Promotional Content के लिए निर्धारित शुल्क लिया जा सकता है।

ऐसी सामग्री सामान्य समाचार से अलग प्रकृति की होती है और उसका उद्देश्य किसी व्यक्ति, संस्था, कार्यक्रम, उत्पाद, सेवा या अभियान का प्रचार-प्रसार करना होता है।

किसी भी सामान्य समाचार को केवल इसलिए प्रकाशित नहीं किया जाता कि उसके बदले कोई भुगतान प्राप्त हुआ है। समाचार और प्रमोशनल कंटेंट के बीच स्पष्ट अंतर बनाए रखना टाइम्स ऑफ मालवा की संपादकीय नीति का हिस्सा है।

17. पाठकों एवं संबंधित व्यक्तियों के लिए सूचना

यदि किसी समाचार में आपको कोई तथ्यात्मक त्रुटि, गलत जानकारी या भ्रामक तथ्य दिखाई देता है, तो कृपया सीधे टाइम्स ऑफ मालवा को सूचित करें। शिकायत या सूचना मिलने पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की समीक्षा की जाएगी।

टाइम्स ऑफ मालवा का उद्देश्य निष्पक्ष, सकारात्मक, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है।

टाइम्स ऑफ मालवा

सकारात्मक खबरें • जनहित की पत्रकारिता • समाज के साथ