राजगढ(धार) - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 07 जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 तक 5 दिवसीय गुरूसप्तमी महामहोत्सव का आयोजन श्री मोहनखेडा महातीर्थ पर होगा । जिसमें गुरूभक्तों को सिर्फ पुजा अर्चना करने का लाभ प्राप्त होगा । श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढी ट्रस्ट, के निर्णयानुसार ट्रस्ट के महामंत्री फतेहलाल कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना एवं ओम्रीकोन के बढते हुए कुप्रभाव को ध्यान में रखते हुए म. प्र. शासन के निर्णयानुसार मेले का आयोजन नहीं होगा साथ ही तीर्थ पर आने वाले सभी गुरूभक्तों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा । श्री मोहनखेडा महातीर्थ पर आने वाले सभी यात्रीगणों को कोरोना की वेक्सीन के दोनो डोज लगवाकर आना होगा उन्हे ही प्रवेश दिया जावेगा । गुरूसप्तमी महामहोत्सव के अवसर पर पिछले कई वर्षों से छोटी बडी दुकाने व झुले चकरी आदि श्री मोहनखेडा तीर्थ पर लगते थे पर इस बार शासन की गाईड लाईन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के आदेश से झुले चकरी व छोटी बडी दुकाने नहीं लगाई जावेगी । यात्रीयों को सिर्फ दर्शन पुजन की अनुमति दो गज की दुरी के साथ रहेगी ।