राजगढ़ के प्राचीन श्री नरसिंह देवला तीर्थ में 1008 पौधारोपण महाअभियान,पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प











  राजगढ़ (धार)। धार जिले के राजगढ़ स्थित अति प्राचीन श्री नरसिंह देवला तीर्थ परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान श्री नरसिंह देवला तीर्थ ट्रस्ट मण्डल द्वारा डॉ. बलबहादुर सिंह राठौर के 1008 पौधारोपण महाअभियान के अंतर्गत संचालित किया गया, जिसमें तीर्थ परिसर और मां माही नदी के किनारे विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।

तीर्थ परिसर और मां माही किनारे लगाए गए छायादार व फलदार पौधे

  तीर्थ ट्रस्टी निलेश सोनी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्राचीन धार्मिक स्थलों की प्राकृतिक हरियाली को सुरक्षित रखना है। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट मण्डल के सदस्यों और भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं।

  उन्होंने कहा कि 1008 पौधों के लक्ष्य के साथ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

 बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

  पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार, ट्रस्टी निलेश सोनी, भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट से प्रेम कुमार वैद्य, आर.के. जैन (जिला अध्यक्ष), कैलाश बघेल, पूनमचंदजी, शांतिलाल पाटीदार, ठाकुरलाल पटेल, समाजसेवी मुन्ना कामदार, शम्भू परवार, मोतीसिंह राठौर, निलेश परमार, अजय बलसारा, पत्रकार प्रभुसिंह रेवर, अंतिम ठाकुर, झमकलाल चौधरी, अमरजी वकील, महेंद्रसिंह राजपूत, बन्दूसिंह पोंडर, सुरेश जाट सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

  श्री नरसिंह देवला तीर्थ में आयोजित यह पौधारोपण अभियान धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम बनकर सामने आया। तीर्थ ट्रस्ट मण्डल ने लोगों से अपील की कि वे पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल भी करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।