हर घर तिरंगा अभियान : भाजपा राजगढ़ नगर मंडल ने निकाली विशाल वाहन रैली, तिरंगे के साथ दिया देशभक्ति का संदेश







 

 हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा ने विशाल वाहन तिरंगा रैली निकाली। तिरंगे से सजे वाहनों के साथ नगर में देशभक्ति का संदेश दिया गया....

   राजगढ़/धार। भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ नगर मंडल द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत युवा मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को राजगढ़ नगर में विशाल वाहन तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओतप्रोत रैली में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

   रैली का शुभारंभ थाना परिसर में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी समीर पाटीदार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद तिरंगा ध्वज से सुसज्जित वाहनों के साथ वाहन तिरंगा रैली नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ से जुड़ने का संदेश दिया।

   वाहन तिरंगा रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जहां भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का गरिमामय समापन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

  भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल ने नागरिकों से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करें।

   कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार,जिला महामंत्री राकेश पटेल,पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,मनोज मा हेश्वरी,मुकेश कावड़िया,गोपाल सोनी,सुनील गामड़,पार्षद रमेश राजपूत,पार्षद प्रतिनिधि शंभू पवार,नीलेश सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री निलेश शर्मा,आशीष वैद्य,प्रवीन कटारा,घनश्याम सिंगार,पिडू बारिया,महेश शर्मा,महेश राठौर,पप्पू सिंह भुरिया,गोविन्द मोरी,अजय चौहान सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ नगर मंडल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र भंडारी द्वारा दी गई।