BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मुख्यमंत्री के आगामी दौरे की तैयारियों को लेकर कलेक्टर व एसपी ने किया स्थल निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश






 



   धार । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी धार जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम और 'राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन' की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय हो गया है। आज कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपेड का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

राजेन्द्रसुरी महाविद्यालय परिसर में होगा आयोजन

  यह राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन सरदारपुर के राजगढ़ स्थित राजेन्द्रसुरी महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री मीना ने आज महाविद्यालय परिसर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल, हेलीपेड, मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की।

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के साथ पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक चौधरी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के आगमन और सहकारिता सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय-सीमा के भीतर और उच्च मानकों के अनुरूप पूरी कर ली जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश दिए।
        पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने इस गरिमामयी कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा है।
« PREV
NEXT »