BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

श्री ऋषभदेव मोतीलाल ट्रस्ट व चातुर्मास समिति के नेतृत्व में धर्मयात्रा संपन्न,संतों के सानिध्य में हुआ दर्शन-लाभ







 




  राजगढ़ (धार) - राजगढ़, श्री ऋषभदेव मोतीलाल ट्रस्ट के ट्रस्टी, चारथूई श्रीसंघ अध्यक्ष, गौरव जैन {नाना सेठ} एवं आत्मलक्षी चातुर्मास समिति अध्यक्ष हर्षित पोसित्रा "बल्ली" के नेतृत्व में 20 सदस्यों की टीम ने एक दिवसीय यात्रा का आयोजन संपन्न किया गया।

  इस यात्रा में सर्वप्रथम नामली के पास सेमलियाजी तीर्थ, सोलहवें तीर्थंकर शांतिनाथ जी भगवान के मंदिर में दर्शन, सेवा, पूजा एवं भोजन का लाभ लिया। तत्पश्चात जावरा में स्थित शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान के मंदिर में दर्शन, सेवा, पूजा का लाभ लिया गया।

  इसके पश्चात साध्वी श्री हेमेंद्र श्रीजी महाराज साहब के सानिध्य में, पांच आदि ठाणा के दर्शन-वंदन एवं राजगढ़ नगर चातुर्मास संबंधी मीटिंग हुई जिसमें चातुर्मास संबंधी कई बिंदुओ पर चर्चा एवं कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई!

  तत्पश्चात रतलाम के पास में शिवगढ़ में, विराजमान साध्वी श्री हेमप्रज्ञा श्रीजी महाराज साहब छ. आदि ठाणा एवं राजगढ़ रत्ना.. पारख परिवार की कुल दीपिका साध्वी श्री सिद्धर्षिनिधि म.सा. एवं साध्वी श्री राजर्षिनिधि म.सा. के तृतीय दीक्षा दिवस के उत्सव पर राजगढ़ चारथूई श्री संघ दर्शन लाभ लिया। साध्वी श्री के सानिध्य में शीतलनाथ जी भगवान के मंदिर में दर्शन-वंदन का लाभ लिया गया।

 यह धर्म यात्रा का दिनांक 7 जुलाई 2026, मंगलवार को संपन्न हुई ।



NEXT »