BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

पौधा आप लगाए,पेड़ हम बनाएंगे": डॉ.बलबहादुरसिंह राठौड़







 



  राजगढ़ (धार)। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आज श्री खेड़ापति हनुमानजी मंदिर श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता डॉ बलबहादुरसिंह राठौड़ एवम डॉक्टर एसोसिएशन के द्वारा वरिष्ठ डॉक्टर श्री एमएल जैन के मुख्य आतिथ्य में किया गया।भाजपा नेता डॉ बलबहादुरसिंह ने कहाँ की पौधा आप लगाए पेड़ हम बनाएँगे एक अभियान का रूप ले चुका है।उनके द्वारा इस वर्षाकाल में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 1008 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है और उन्हें पौधे से पेड़ बनाने तक देखरेख करने का उद्देश्य भी है।

 कार्यक्रम में भाजपा नेता निलेश सोनी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक डॉ आशीष वैद्य ,डॉ जेपी कोठारी,डा नंदन वैद्य,डॉ सुमित जैन,डॉ प्रणेता जायसवाल,डॉ सीमा कटारा भाजयुमो के महेंद्र राजपूत,ओम यादव सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि डॉ. एमएल जैन ने पौधारोपण को समय की मांग बताते हुए कहा कि डॉक्टर होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम स्वस्थ समाज के साथ-साथ स्वस्थ पर्यावरण के लिए भी काम करें। एक पेड़ सैकड़ों लोगों को जीवन देता है।

 कार्यक्रम में सभी ने मिलकर पौधा लगाया और उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
NEXT »