BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

"पौधा आप लगाए,पेड़ हम बनाएंगे"






 




  राजगढ़ (धार)।  राजगढ़ में डॉ. बलबहादुरसिंह राठौड़ के 'लक्ष्य 1008 वृक्षारोपण' की श्रृंखला के तहत आज वाइब्रेंट वुमन्स रोटरी कम्युनिटी क्रॉप्स द्वारा श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर, श्री मोहनखेड़ा तीर्थ में पौधारोपण किया गया।

  यह समाजसेवी समूह हमेशा अपने सामाजिक कार्यों के लिए पहचाना जाता है। आज के कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों में पर्यावरण बचाने को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

  इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बलबहादुरसिंह राठौड़, सोहन पटेल, प्रफुल रावल, निलेश सोनी, श्री गोविंद चौधरी, नवीन बानिया, श्री शुभम जोकचंद, श्री प्रेमपालसिंह चौधरी, श्रीमती माया भारद्वाज, सुश्री संगीता मकवाना, सुश्री सुजाता राठौर, वाइब्रेंट वुमन्स अध्यक्ष ललिता जैन, सीमा जैन, सुश्री चेतना वागरेचा, मीनाक्षी रायखलिया, भारती बोराना, पायल पुराणी, कुसुम बाहेती, अनीता बानिया, रश्मि चौधरी, रानी गुप्ता, रितु सोनी आदि उपस्थित रहे।

  जानकारी क्लब अध्यक्ष श्रीमती ललिता जैन द्वारा दी गई। कार्यक्रम के अंत में क्लब की संरक्षिका सदस्या श्रीमती सीमा जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर सभी ने डॉ. बलबहादुरसिंह राठौड़ के लक्ष्य 'पौधा आप लगाए, पेड़ हम बनाएंगे' के संकल्प के साथ धरती को हरा-भरा बनाने की बात कही।

 इसके अलावा, क्लब द्वारा वैभव नगर स्थित शिव मंदिर में भी पौधारोपण किया गया।
« PREV
NEXT »