BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन




 
  राजगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट और नगर परिषद राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती देने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भरी हुंकार

  इस सामाजिक पहल में नगर के विभिन्न विद्यालयों के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का मुख्य लक्ष्य समुदाय को गंदगी से मुक्त रहने और स्वच्छ आदतें अपनाने की प्रेरणा देना था। कार्यक्रम का आयोजन इंदौर संभाग अध्यक्ष महेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं धार जिला अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

 केसरिया दूध के साथ हुआ शुभारंभ

  रैली का शुभारंभ आमंत्रित विद्यार्थियों और अतिथियों को केसरिया दूध पिलाकर किया गया। पालिका निधि कॉम्प्लेक्स, नगर परिषद राजगढ़ से प्रारंभ हुई इस रैली को वरिष्ठ चिकित्सक एवं धार जिला चिकित्सा प्रभारी डॉ. एम.एल. जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 प्रमुख मार्गो से निकली रैली

  नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए यह रैली नए बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन, राष्ट्रीय संयोजक प्रेम कुमार वैद्य, प्रदेश चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष वैद्य, संभाग संयोजक बी.जे. उपाध्याय, संभाग मंत्री डॉ. बलबहादुरसिंह राठौड़, निलेश सोनी और राहुल जैन सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि और संकल्प

  नया बस स्टैंड पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, नगर परिषद के सदस्यों और शिक्षकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गांधी जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए 'स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत' का संदेश दिया गया। उद्बोधन के साथ ही आम सभा का समापन हुआ।

 कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

  आयोजन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारी संदीप ठाकुर, कैलाश चंद्र बघेल, राजेन्द्र दुबे, जिला विधि प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा, सीता शर्मा, साधना उपाध्याय, बुद्धेसिंह पांडर, शैतान सिंह चौहान, रामसिंह देवड़ा, भारत सिंह खराड़ी, झाबुआ जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सरलेश बैरागी, दिनेश पालीवाल, कुलदीप सक्सेना, सत्यनारायण भाटोद्रा (कुक्षी), सुनील फरबदा और मुन्ना लाल यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।
« PREV
NEXT »