BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

प्रजा का हाल जानने निकले बाबा चंद्रमौलेश्वर,श्रावण सोमवार पर राजगढ़ में भक्ति की बयार






 राजगढ़ (धार)। श्रावण माह के पहले सोमवार को राजगढ़ नगर का माहौल भक्ति और उल्लास से भर गया। महात्मा गांधी मार्ग स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर से बाबा चंद्रमौलेश्वर की पारंपरिक सवारी “प्रजा का हाल जानने” लगभग शाम 5 बजे निकले। 
   यह परंपरा ब्रहालीन पूज्य गुरुदेव श्री 1008 श्री शिव रामदासजी (त्यागी) के शिष्य संत श्री शान्तु बाबा के सानिध्य में बीते 80 वर्षों से जनसहयोग से निभाई जा रही है, जिसमें हर वर्ष नगरवासियों के घर-घर प्रसादी वितरण होता है।  
   सवारी के मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने आरती-पूजन कर स्वागत किया। सवारी प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः श्री राम मंदिर पहुंची, जहां भक्तों की उपस्थिति में आरती और प्रसादी वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में नगरवासियों का उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली।
« PREV
NEXT »