BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

"राजगढ़ में कल गूंजेगा काव्य का स्वर: स्व. प्रेमसिंह दत्तीगांव की स्मृति में होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन"





 राजगढ़ (धार)। बदनावर के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजा प्रेमसिंह दत्तीगांव की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 22 मई को राजगढ़ में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दत्तीगांव ग्रुप द्वारा न्यू बस स्टैंड पर गुरुवार रात्रि 9 बजे से किया जाएगा।

दत्तीगांव ग्रुप के अशोक भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर देशभर के प्रसिद्ध कवि एवं कवयित्री अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और विभिन्न रसों की शानदार प्रस्तुतियां देंगे। कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय कवि जानी बैरागी (राजोद), राष्ट्रीय हास्य कवि बाबू बंजारा (बारां, राजस्थान), श्रृंगार रस कवयित्री डॉ. शुभम त्यागी (मेरठ, उत्तर प्रदेश), राष्ट्रीय हास्य कवि सुनील सोमैया (बीना, मध्यप्रदेश), वीर रस कवि सिद्धार्थ देवल (उदयपुर, राजस्थान), हास्य कवि अंतु झकास (वारा-सिवनी, मध्यप्रदेश), मालवी हास्य कवि धीरज शर्मा (नालछा) और वीर रस कवि नगेंद्र ठाकुर (राजगढ़) काव्य पाठ करेंगे।

आयोजन में पूर्व केबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, पूर्व मंडी अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह दत्तीगांव सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कवि सम्मलेन को लेकर दत्तीगांव ग्रुप तैयारियों में जुटा है।

« PREV
NEXT »