BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

स्व.राजा श्री प्रेमसिंहजी दत्तीगांव की पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी





   राजगढ़(धार)। मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता बदनावर पूर्व विधायक स्व राजा श्री प्रेमसिंहजी दत्तीगाव की 23 वी पुण्यतिथि 22 मई को सेवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी।

    दत्तीगाव सोश्यल ग्रुप अध्यक्ष निलेश सोनी ने बताया कि हम सबके मार्गदर्शक प्रेरणास्त्रोत एवम गरीबो के मसीहा के नाम से मध्यप्रदेश में अपनी राजनीति की अमिट छाप छोड़कर कई कार्यकर्ताओ को नेता के रूप में स्थापित करने वाले स्व श्री दत्तीगांवजी क्षेत्र के आम आदमी की बुलंद आवाज रहे है।जन -जन के लाडले नेता रहे स्व राजा श्री प्रेमसिंहजी दत्तीगाव की पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी। 22 मई गुरुवार को सुबह 9 बजे राजगढ़ कृषि उपज मंडी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उसके पश्चात कंचन हॉस्पिटल राजगढ़ में उपचार रत मरीजो को फल बिस्किट वितरण किया जाएगा। गौ शाला में गाय को गौ ग्रास एवम पक्षियों को दाना देकर  पुण्य स्मृति मनाई जाएगी। स्मृति वन राजगढ़ में पौधारोपण किया जाएगा।

  दत्तीगांव सोश्यल ग्रुप के डॉ बलबहादुरसिंह राठौर,ज्ञानेंद्र मूणत, डॉ आशीष वैद्य,प्रफुल्ल रावल,डॉ नंदन वैद्य,जनपद अध्यक्ष प्रति.देवा सिंगार,,दिलीप फरबदा,मुन्ना मारू,दिनेश पाण्डे,सुनील फ़रबदा,पार्षद चिन्टु चौहाण,पार्षद पंकज बारोड,पार्षद प्रति.शम्भू परवार,पार्षद मुकेश खिमुर,अक्षय भण्डारी,अखिलेश यादव,अजय श्रीवास्तव,मुन्ना कामदार,भूपेन्द्र पंवार,पप्पू सिंह भूरिया,शुभम जोक्सन,गौरव भण्डारी,तोलसिंह पटेल,सूरज मचार,टीनू भायल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

« PREV
NEXT »