BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

प्रो.आर.के.जैन वाणिज्य अध्ययन मंडल के अध्यक्ष नियुक्त



   राजगढ़ (धार) – म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित श्री राजेंद्रसूरी शासकीय महाविद्यालय, राजगढ़ में वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्रकुमार शांतीलालजी जैन को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के कुलपति डॉ. आर. के. सिंघई के आदेशानुसार म.प्र. विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 28(2) पांच एवं 28(3) के तहत वाणिज्य अध्ययन मंडल के अध्यक्ष (चेयरमैन) पद पर नियुक्त किया गया है।

  उनकी यह नियुक्ति इंदौर संभाग (इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर) में वाणिज्य संकाय के अंतर्गत एकमात्र पदस्थापना है।

 प्रो. आर. के. जैन न केवल शिक्षण क्षेत्र में बल्कि सामाजिक, राष्ट्रीय, मानव सेवा एवं चिकित्सा सेवा में भी उल्लेखनीय योगदान देते आए हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर अतिरिक्त संचालक, विश्वविद्यालय-महाविद्यालय स्टाफ, इष्टमित्रों एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

« PREV
NEXT »