BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

दत्तीगांव स्कूल का चयन पीएमश्री योजना में स्वीकृत: पूर्व उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के प्रयासों से शिक्षा में नई पहल

#PMShriYojana #RajvirdhanSinghDattigaon #BJP #DattigaonSchool #ShikshaMeKranti

 



  राजगढ़ (धार)।  पूर्व उद्योग मंत्री श्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के अथक प्रयासों का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। दत्तीगांव का शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल अब प्रधानमंत्री श्री योजना (पीएमश्री) में शामिल हो गया है। भाजपा नेता निलेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री दत्तीगांव के प्रयासों से यह स्कूल इस योजना में चयनित हुआ है, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

   साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार द्वारा इस चयन के बाद, श्री राजीव सिंह तोमर, अपर संचालक समग्र शिक्षा अभियान, ने जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना समन्वयक को पत्र लिखा है। इसके साथ ही, स्कूल प्राचार्य और बैंक ऑफ बड़ौदा को निर्देशित किया गया है कि वे ज़ीरो बैलेंस पर बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ करें।

  दत्तीगांव स्कूल के चयन पर स्थानीय जनता में हर्ष की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रवासियों ने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री दत्तीगांव और भाजपा शासन का आभार व्यक्त किया है। यह चयन न केवल स्कूल की प्रगति में महत्वपूर्ण साबित होगा, बल्कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिलने का मार्ग प्रशस्त करेगा। 



« PREV
NEXT »