राजगढ़ (धार)। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप बाफना और महासचिव दीपक दुग्गड़ की सहमति से धार जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमे अध्यक्ष संदीप जैन और महासचिव सुनील बाफना को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में मुख्य परामर्शदाता पंकज जैन, मार्गदर्शक नरेंद्र जैन,संरक्षक सुभाष जैन, वीरेन्द्र जैन ,अशोक भंडारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप दरड़ा,उपाध्यक्ष अक्षय भंडारी,अशोक जैन, सचिव कपिल पारिख ,सह सचिव शुभम गादिया ,कोषाध्यक्ष पीयूष जैन,संगठन मंत्री श्रेणिक जैन, जिला प्रवक्ता दीपक जैन को नियुक्त किया गया। इसी के साथ कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए।नवीन कार्यकारिणी के गठन पर ईस्ट मित्रों ने बधाई दी।
