BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

लाडली बहना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा भाई - बहन के पवित्र रिश्तों का पर्व है रक्षा बंधन - उपाध्यक्ष

 


  राजगढ़ (धार)। रक्षा बंधन हमारी भारतीय संस्कृति और परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व हैं। जो भाई - बहन के रिश्तो की अनमोलता को दर्शाता हैं। यह पर्व रिश्तो का पवित्र पर्व हैं। जिसमे बहने अपने भाईयो की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लम्बी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। यह बात स्व-सहायता समुह सम्मेलन एवं रक्षा बंधन कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन ने कहीं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बहनो से कहा कि हमारी परिषद को ऐसा आशीर्वाद प्रदान करे ताकि हम शहर में विकास कार्यो को आगे बढ़ा सके। आपके आशीर्वाद से ही नगर के वार्डो की समस्या का निराकरण भी कर सके। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती सवेरा जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि शहर की करीब तीन हजार तीन सौ 68 महिला लाड़ली बहना इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। सीएमओ आरती गरवाल ने कहा कि शासन की लाड़ली बहना योजना बहनो को आत्मनिर्भर बना रही हैं।  









   शासन के रक्षाबंधन कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सवेरा महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन, सीएमओ आरती गरवाल, आंगनवाड़ी सुपरवाईजर रीना कटारा, रीना खोड़े, पार्षद राजेश गुण्डिया, पार्षद प्रतिनिधि भरत सिंगार व शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवन सिसोदिया ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बहनों ने परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदगणों को रक्षा सूत्र बांधा तथा बहनो ने शासन की योजना लाडली बहना योजना से मिलने वाली राशि के संबंध में अपने विचारो को साझा करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम पश्चात नगर परिषद परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन लेखापाल सुरेन्द्रसिंह पंवार ने किया व आभार सीएमओ आरती गरवाल ने माना।

« PREV
NEXT »