डेढ़ वर्ष बाद आयुष औषधालय में मिलेगा डॉक्टर, डॉ. सुनीता मंडलोई जल्द करेंगी जॉइन



  सरदारपुर (धार)। शासकीय आयुष औषधालय में डेढ़ वर्ष से आयुष डॉक्टर की कमी थी। दरअसल, पूर्व में पदस्थ डॉक्टर चेतन पाटीदार के प्रमोशन के बाद 7 फरवरी 2023 से यह पद खाली हो गया था। औषधालय में फिलहाल कंपाउंडर नेपाल सिंह भिड़े, दवा सहायक कमलसिंह सोलंकी,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता गरिमा अजनारे और एक सफाई कर्मी उपस्थित रहते हैं। 

  आयुष जिला अधिकारी रमेश चंद्र मुवेल ने बताया कि उज्जैन की डॉक्टर सुनीता मंडलोई को नियुक्त किया गया है और वह एक-दो दिन में जॉइन करेंगी।