BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ : रात्रि में स्टंट करने वाले बाइकर्स एवं अफरा तफरी मचाने वाले नाबालिगों पर पुलिस प्रशासन की विशेष नजर....



  राजगढ़ (धार)।  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉक्टर इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में "पुलिस जनसंवाद" में उठाए गए विषयों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।  इसी क्रम में एसडीओपी सरदारपुर श्री आशुतोष पटेल एवं थाना प्रभारी राजगढ़ श्री संजय रावत के नेतृत्व में राजगढ़ थाना क्षेत्र की सड़कों पर रात्रि में स्टंट करने वाले बाइकर्स एवं अफरा तफरी मचाने वाले नाबालिगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

➡️ स्टंटबाजों पर होगी कड़ी कार्यवाही

  यदि नगर की सड़कों पर स्टंट करते हुए बाइकर्स पाये जाते हैं तो उनके विरुद्ध में कड़ी कार्यवाही की जाएगी।  पुलिस द्वारा नगर की प्रमुख सड़कों पर कैमरे एवं सिविल पुलिस के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है। ऐसे सभी वाहनों को चिन्हित भी किया जा रहा है जो सड़कों पर अफरा तफरी मचाते हुए पाये जा रहे हैं।

➡️ परिजनों को फोन कर किया जाएगा सूचित एवं फिर की जाएगी कार्यवाही

  यदि नाबालिक बच्चे सड़क पर ओवर स्पीडिंग करते एवं स्टंट करते पकड़े जाते हैं तो  उनके परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दी जाएगी एवं परिजनों पर भी मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।

➡️ मॉडिफाइड साइलेंसरों से शोर मचाने वालों पर भी होगी कार्यवाही

  दोपहिया वाहनों में  मॉडिफाइड साइलेंसरों का प्रयोग करके तेज आवाज से शोर मचाने वाले  वाहन चालकों के विरुद्ध भी मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

➡️ नगर निवासियों से पुलिस की विनम्र अपील

 समस्त राजगढ़ नगर निवासियों से राजगढ़ पुलिस थाना एवं ट्रैफिक पुलिस की विनम्र अपील है कि  अपने घर के नाबालिक बच्चों को कृपया वाहन चलाने के लिए ना देवें।  कृपया उन्हें यह समझाइश देवें कि सड़कों पर देर रात्रि अनावश्यक बाइक स्टंट एवं ओवर स्पीडिंग ना करें अन्यथा उनके विरुद्ध में कड़ी कार्यवाही की जावेगी एवं उनके दोपहिया वाहनों को जब्त भी किया जावेगा। राजगढ़ थाना पुलिस आपसे आपके सहयोग की आकांक्षी है।

« PREV
NEXT »