BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

कलेक्टर श्री मिश्रा ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर आधारित झॉकी का हुआ प्रदर्शन

 

  जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय के किला मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। श्री मिश्रा ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह भी साथ थे। बाद में श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। साथ ही अनेकता में एकता के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। कार्यक्रम में सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्षफायर  किया । इस अवसर पर राष्ट्रीय धुन भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में विशेष सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड दल, वन विभाग दल, एनसीसी सीनियर पीजी कॉलेज पुरूष, एनसीसी सीनियर पीजी कॉलेज महिला, एनसीसी जीडीसी कॉलेज, एनसीसी जूनियर क्रमांक 2 विद्यालय, स्काउट गाईड भोज कन्या विद्यालय, शौर्य दल लाड़ली बहना सेना,  एनसीसी बालक उत्कृष्ट विद्यालय, एनसीसी बालिका उत्कृष्ट विद्यालय  द्वारा संयुक्त परेड की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। इस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं एवं गतिविधियों पर आधारित आकर्षक झांकियॉ भी निकाली गई। समारोह में सबसे पहले सामूहिक पी.टी. का प्रदर्शन एमीनेंट पब्लिक स्कूल की छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।

देशभक्ति पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

    किला मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में नगर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियॉं दी। जिनमें राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्र के गौरव पर आधारित गीतों पर नृत्य किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय भोज कन्या विद्यालय, धार पब्लिक स्कूल,  गायत्री इंटरनेशनल ऐकेडमी ने नृत्य की आकृर्षक प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय भोज कन्या विद्यालय को प्रथम, धार पब्लिक स्कूल को द्वितीय तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

      गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग, उद्यानिकी, जनजातीय कार्य विभाग, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, पशुपालन, कृषि विभाग, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग, वन , नगर पालिका विभाग द्वारा शाासकीय योजनाओं एवं विभागीय गतिविधियों पर आधारित झांकियॉ निकाली गई। झांकियो में कृषि विभाग को प्रथम, जनजातीय कार्य विभाग को द्वितीय तथा जिला पंचायत  तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। परेड सीनियर वर्ग में विशेष सशस्त्र बल को प्रथम ,जिला पुलिस बल को द्वितीय तथा जिला पुलिस बल महिला को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। परेड जूनियर वर्ग में शौर्य दल लाड़ली बहना सेना को प्रथम ,एनसीसी जूनियर क्रमांक 2 विद्यालय को द्वितीय तथा स्काउट गाइड भोज कन्या को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

     समारोह में क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नीना वर्मा, श्री मनोज सोमानी, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगण, पत्रकारगण, छात्र छात्राएँ, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल पर संसद द्वारा पारित तीन नए कानून एवं महिला सुरक्षा पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी का स्थानीय लोगो द्वारा अवलोकन किया गया।

« PREV
NEXT »