BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की आमसभा की तैयारिया अंतिम चरण मे,प्रियंका गांधी के कार्यालय की टीम ने किया निरीक्षण, दिशा निर्देश दिए



  राजगढ़ (धार)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदिवासी बाहुल्य मालवा-निमाड क्षेत्र की सरदारपुर विधानसभा मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी 5 अक्टुबर को दौरे पर रहेगी। प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर विगत कई दिनो से कांग्रेस नेता और पदाधिकारी तैयारी मे लगे हुए है। मंगलवार को दिल्ली से प्रियंका गांधी के कार्यालय की टीम द्वारा हेलिपेड निर्माण, आमसभा पर लग रहे वाॅटरप्रूफ डोम एवं टंट्या मामा प्रतिमा स्थल का मध्यप्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी कुलदीप इन्दौरा, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल एवं स्थानीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के साथ निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। 

    वर्तमान मे प्राप्त जानकारी अनुसार प्रियंका गांधी हेलिपेड पर उतरने के बाद सीधे मोहनखेडा तीर्थ पहुचकर मंदिर पर दर्शन करेगी, उसके पश्चात ट्रस्टीगणो से मुलाकात करेगी, मोहनखेडा से निकलकर राजगढ मे मण्डी गेट के सामने महान क्रांतिकारी टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण करेगी एवं इसके बाद सौसायटी ग्राउण्ड पर पहुचकर विशाल आमसभा को संबोधित करेगी। जिसमे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीपसिंह सुरजेवाल सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पूर्व मंत्री गण, विधायकगण आदि उपस्थित रहेगे। आमसभा मे झाबुआ-पेटलावद मार्ग से आने वाले कार्यकर्ताओ के लिए पार्किंग स्थान ईदगाह मैदान, कुक्षी-बडवानी मार्ग से आने वाले वाले कार्यकर्ताओ के लिए विस्डम गुरूकुल स्कुल एवं आईजी विद्यापीठ, धार-इन्दौर मार्ग से आने वाले कार्यकर्ताओ के लिए आईजी चैकडी के पास खाली मैदान, बदनावर-रतलाम मार्ग से आने वाले कार्यकर्ताओ के लिए मण्डी के पीछे खाली मैदान पर रखा गया है। 

    निरीक्षण के दौरान प्रदेश महामंत्री हेमन्त पाल, पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा एवं राजेन्द्र पुरोहित, राहुल शर्मा, एसडीएम राहुल चैहान, एसडीओपी आशुतोष पटेल, थाना प्रभारी संजय रावत आदि मौजूद थे।

« PREV
NEXT »