BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में किये गुरु दर्शन,राजगढ़ में किया महान क्रांतिकारी टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण,जन आक्रोश सभा को किया संबोधित.....







   राजगढ़ (धार)। राजगढ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जन आक्रोश सभा में हज़ारों की सँख्या में जनसैलाब उमड़ते नज़र आया। वही कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता हुई शामिल। ऐतिहासिक सभा से विधायक प्रताप ग्रेवाल का आलाकमान की नजर में कद बढ़ेगा । मोहनखेड़ा में गुरुदेव के मंदिर दर्शन में किया पूजन अर्चन,ट्रस्टी गणों से मुलाकात की ।बराजगढ में महान क्रांतिकारी टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया।

  आमसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, सुरेश पचोरी, जीतू पटवारी, उमंग सिंगार, आमसभा के प्रभारी सहित कांग्रेस विधायकगण एवम पदाधिकारी मौजूद रहे।

  विधायक प्रताप ग्रेवाल ने प्रियंका गांधी को टंट्या मामा का स्मृति चिन्ह, आदिवासी संस्कृति का प्रतीक तीर कमान, आदिवासी संस्कृति के चांदी के आभूषण, बाग प्रिंट की साड़ी भेंट की




  कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने राजगढ़ मार्कटिंग सोसायटी की में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त है। भ्रष्ट भाजपा सरकार ने 18 सालों में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मध्य प्रदेश में आदिवासियों, महिलाओं, दलितों पर हर दिन अत्याचार होता है। प्रधानमंत्री जी यहां आते हैं मगर इस भ्रष्टाचार पर कुछ नहीं कहते। प्रियंका जी ने मध्य प्रदेश की जनता से अपील की कि भाजपा की लूट और झूठ के खिलाफ खड़े हो जाइए और अपना भविष्य खुद तय कीजिए। मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाला हुआ। करीब 50 लोग मारे गए। ईडी और अन्य एजेंसियां वहां क्यों नहीं गईं? किसी ने कुछ लिख दिया, कुछ कह दिया तो उसके घर ईडी भेज देते हैं।  भाजपा नेताओं के घर ईडी क्यों नहीं पहुंची? मोदी जी यहां आकर शिवराज जी का नाम लेने में भी शर्म कर रहे हैं। कह रहे हैं कि मुझे वोट दे दो। अब वो तो आपके सीएम बनने वाले नहीं हैं। 50 मिनट के भाषण में 50 बार कांग्रेस का नाम लेते हैं। मैं तो उनसे छोटी हूं, कम अनुभव है, लेकिन एक सलाह दे देती हूं- जितनी बार कांग्रेस का नाम लेते हैं, विकास का नाम ले लीजिए। बता दीजिए कि 18 साल में मध्य प्रदेश की जनता के लिए क्या किया।

  संसद में महिला आरक्षण बिल आया। सबने समर्थन किया, हमने भी। बड़ी बड़ी घोषणाएं हुईं। फिर पता चला कि दस सालों के लिए ये लागू ही नहीं होगा। तो फिर इस घोषणा का मतलब क्या है? आप महिलाओं को मजाक समझ रहे हैं?

« PREV
NEXT »