BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

बड़ी खबर : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का आज ऐलान हो सकता है,EC ने 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई

  


  बड़ी खबर : मिजोरम,छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभाओं के आम चुनाव-2023 की अनुसूची की घोषणा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आज सोमवार 9 अक्टूबर 12 बजे बुलाई है। निर्वाचन आयोग ने आज 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है.पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का आज ऐलान हो सकता है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़,मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होना है। 

  2018 में चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हुई थी। साल 2018 में छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव हुए थे. मध्य प्रदेश,मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में एक ही चरण में चुनाव हुए थे। छत्तीसगढ़ में पहला चरण का मतदान 18 विधानसभा के लिए मतदान 12 नवंबर को हुआ था, जबकि दूसरे चरण का मतदान 72 विधानसभा के लिए मतदान 20 नवंबर को हुआ था। इसी तरह मध्य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को एक चरण में चुनाव हुए थे, जबकि राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोट डाले गए थे. सभी पांच राज्यों में चुनाव की शुरुआत 11 दिसंबर 2018 को एक साथ हुई थी।

« PREV
NEXT »