BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

श्री राजेन्द्र सूरि साख सहकारी संस्था के संचालक मंडल का निर्वाचन संपन्न,तातेड़ अध्यक्ष निनामा व भंडारी उपाध्यक्ष।



   राजगढ़ (धार)। श्री राजेन्द्र सूरी साख सहकारी संस्था मर्या राजगढ़ के संचालक मंडल के सदस्यों के निर्वाचन सोसाइटी की साधारण विशेष साधारण सम्मिलन दिनांक 09.09.2023 में कराया जाकर अध्यक्ष उपाध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों तथा प्रतिनिधियों का निर्वाचन विधि सम्पन्न कराया गया है। संस्था में निर्वाचीत संचालकों ने आज अपना अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीयों को चुना डायमंड पार्क कॉलोनी स्थित संस्था के प्रधान कार्यालय पर आज निर्वाचन अधिकारी विजेंद्र रुनवाल ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारीयों की घोषणा की। संचालक मंडल ने सर्व सहमती से सुरेश केशरचंन्द्र तांतड़ को अध्यक्ष चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष सोनू उर्फ विकास मनोहरलाल भंडारी व कालुसिंह दित्या निनामा को चुना गया। वही संस्था के आजाद रतनलाल भंडारी मप्र राज्य सहकारी बैंक मर्या भोपाल मुकेश प्रकाशचंद कावडिया जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या धार और बाबुलाल टेकचंद चावड़ा को जिला सहकारी संघ मर्या धार के प्रतिनिधी के पद पर सर्व सहमती से चुने गए। वहीं कन्हैयालाल नर्मदाशंकर व्यास, सुनिल कुमार पांचुलाल चंडालिया, अशोक राजमल भंडारी, कैलाश हिरालाल परमार, दीपक मांगीलाल पावेचा, कीर्ति कुमार कांतिलाल भंडारी, श्रीमती संतोष तेज कुमार, श्रीमती ज्योति राजेश जी पवार संचालक पद के लिये चुना गया। यह उक्त जानकारी निर्वाचन अधिकारी विजेंद्र रुनवाल द्वारा दी गई।

« PREV
NEXT »