राजगढ़ (धार) । राजगढ़ नगर के श्री चारभुजानाथ मंदिर पर कल गुरुवार 22 जून को भगवान श्री चारभुजा नाथ के शिखर पर दण्ड ध्वजा चढ़ाई जाएगी। शिखर स्थापना पश्चात श्री चारभुजा नाथ की महा आरती एवं छप्पन भोग का आयोजन रखा गया है। दण्ड ध्वजा दोप. 12.39 बजे चढ़ाई जाएगी। इसके लाभार्थी गिरिराज बद्रीलाल राठौड़ परिवार है। विनीत हिन्दू सनातन धर्म व श्री चारभुजा युवा मंच है।

