राजगढ़ नगर परिषद के पूर्व नवनिर्वाचित अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल व उपाध्यक्ष दीपक जैन सहित पार्षदो ने विधिवत पूजन पाठ कर शपथ ग्रहण किया। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व पार्षदों को शपथ दिलवाई। पदभार ग्रहण के पश्चात नगर परिषद सीएमओ देवबाला पिपलोनिया ने नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं पार्षदांे का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ग्रेवाल सहित पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भंवरसिहं बारोड़,ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर के अधूरे कार्य पूरे होगे
नगर परिषद राजगढ़ को इस बार महिला अध्यक्ष मिली है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल ने विधिवत पूजन कर पदभार ग्रहण कर नगर विकास के लिये कुर्सी संभाल ली है। आपको बताते सवेरा जायसवाल गृहणी होने के साथ 4 बार की पार्षद रह चुकी है। सवेरा जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए राजगढ़ जनता को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट करते हुए कहा हमें जनता का दिल जितना है। नगर को स्वच्छ ओर सुन्दर बनाने के साथ पिछली परिषद में जो भी अधूरे कार्य है उसे पूर्ण किया जाएगा। ओर नगर के विकास के लिये कार्ययोजना बनाई जाएगी।
वही नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष दीपक जैन नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सीढ़ियों पर मत्था टेका जिसके बाद ही नगर परिषद कार्यालय में प्रवेश किया। उपाध्यक्ष दीपक जैन ने भी पूजन-अर्चन कर उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष जैन ने कहा कि सर्वप्रथम जिस प्रकार नगर कि जनता ने जो स्नेह व आर्शीवाद दिया है उसके लिये आभार व्यक्त करता हूॅ। साथ ही पिछली परिषद के अधूरे कार्य पूर्ण करना है। वही कैसे राजगढ़ विकास कार्य हो कि प्रकार से नगर की एक पहचान बने उसके लिये नप अध्यक्ष के नेतृत्व में समय-समय पर विचार विर्मश करेगे और आगे बढे़गें।