राजगढ़ नगर और सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर उपमुख्यमंत्री समेत मंत्रियों को सौंपा मांग पत्र




 



  राजगढ़ (धार)। राजगढ़ नगर एवं सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों सहित अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश कावड़िया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उद्योग मंत्री चेतन कश्यप, कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष रमेश शर्मा, सहकारिता विभाग के आयुक्त दीपक सिंह तथा पिछड़ा वर्ग विभाग की राज्य मंत्री कृष्णा गौर से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।

  प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति देने का आग्रह किया। साथ ही राजेंद्र सूरी सहकारी संस्था के बकायादारों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई शीघ्र कराने के संबंध में सहकारिता विभाग के आयुक्त से चर्चा की गई।

  इसके अलावा मुख्यमंत्री सहायता कोष से उपचार के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत करने तथा पुरानी कन्या शाला की बाउंड्री वॉल के निर्माण सहित अन्य लंबित जनहित कार्यों के शीघ्र निराकरण की मांग भी रखी गई।

 प्रतिनिधिमंडल में सरपंच संघ अध्यक्ष राजाराम कपास्थल,वरिष्ठ भाजपा नेता भागीरथ पाटीदार बिछिया और प्रदीप मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।