BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

26वी माही पंचकोशी पदयात्रा हुई प्रारंभ,माही माता को ओढाई 301 फीट की चुनरी



  धर्म ध्वजा की 2 लाख 61 हजार एवं अखण्ड ज्योत की 1 लाख 2 हजार रही बोली....

  सरदारपुर (धार) । बलदेव हनुमान एवं माही माता के सानिध्य मे क्षेत्र की प्रसिध्द पांच दिवसीय माही पंचक्रोशी पदयात्रा बुधवार को माही तट सरदारपुर से प्रारंभ हुई जिसमे हजारो की संख्या मे माता भक्त शामिल हुए। समिति अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि धर्म ध्वजा उठाने का सौभाग्य वेलसिंह भूरिया द्वारा 2 लाख 61 हजार की बोली लगाकर एवं अखण्ड ज्योत उठाने का शौभाग्य 1 लाख 2 हजार रूपये की बोली लगाकर राहुल ग्रेवाल ने प्राप्त किया। पदयात्रा माही तट से प्रारंभ होकर सरदारपुरा, पंचमुखी चैराहा, टंकीपुरा, माही मार्ग, बस स्टैण्ड होते हुए फुलगाॅवडी, झिर्णेश्वर, पटलावदिया, गोलपुरा फाटा होते हुए माही उद्गम स्थल मिण्डा पहुची। यात्रा के दौरान प्रसिध्द झिर्णेश्वर धाम पर भगवान भोलेनाथ एवं भगवान हनुमानजी की आरती उतारी गई, इस दौरान विभीन्न ग्रामो एवं स्थानो पर पदयात्रियो को स्वल्पाहार करवाया गया एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आयोजन का यह 26वाॅ वर्ष है जिसमे प्रतिवर्ष परम्परा अनुसार यात्रा प्रारंभ की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शाम 05.30 बजे विशाल चुनरी यात्रा प्राचीन माताजी मंदिर सरदारपुरा से निकालकर माही नदी पर पहुचकर श्रृंगेश्वर धाम के गुरूदेव रामेश्वरगिरीजी महाराज, महंत मंगलदास बाबा, विधायक प्रताप ग्रेवाल,समिति अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, वेलसिंह भूरिया, संजय बघेल, मोहन पटेल, जालमसिंह मोरी, धर्मेन्द्र मण्डलोई आदि द्वारा पण्डित अजय भट्ट एवं राजेश मिश्रा के सानिध्य मे माही माता का पूजन अर्चन एवं अभिषेक कर 301 फीट की चुनरी ओढाई गई। चुनरी यात्रा के पश्चात रात्रि मे विश्राम स्थल माही तट सरदारपुर पर माॅ महीद्रवे भक्तो सरदारपुर द्वारा श्रृध्दालुओ को भोजन करवाया गया। 

    इस दौरान समिति के आरके विश्वकर्मा, तोलाराम गुगावण, ब्रजेश ग्रेवाल, सुरसिंह डामोर, विष्णु चैधरी, दिलीप वसुनिया, कमल चैधरी, गोलु बघेल, गोविन्द मौरी, पिन्टु मण्डलोई, सत्यनारायण मारू, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, पप्पु पटेल, बलराम यादव, अंबर गर्ग, मयंक गर्ग, बालकृष्ण चैधरी, गोविन्द गुगावण, अंतरसिंह पुजारी, रामेश्वर मारू, जीवनसिंह सिसौदिया, कमल बारोड, भादरसिंह सिसौदिया, अंकुश तिवारी, सचिन सरगरा, राहुल चैधरी, जीवन धाकड, तुषार गौराना, गोविन्द कुमावत, रूणिज ग्रेवाल, शिवांग ग्रेवाल, राकेश पडियार, हर्षित सौलंकी, बगदीराम सिंगार, हर्षित मारू, अजय पाटीदार, रितेश मारू, दीपेश, देवेश, लखन, वैभव, योगेश, योगेन्द्र, हर्ष, हर्षित आदि उपस्थित रहे।

« PREV
NEXT »