BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

श्री रा.सू.शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर - राजगढ़ में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष के रूप में अभिषासक एवं समाजसेवक धर्मेन्द्र मण्डलोई ने पदभार ग्रहण किया....

 


  राजगढ़ (धार)। श्री रा.सू.शासकीय महाविद्यालय सरदारपुर - राजगढ़, जिला धार म.प्र. उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार महाविद्यालय में 21.11.2022 को जनभागीदारी समिति अध्यक्ष के रूप में अभिषासक एवं समाजसेवक  धर्मेन्द्र मण्डलोई ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष  नवीन बानिया,एबीवीपी के गौरव साहू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गिरधारीलाल चौधरी,वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र गर्ग,गोपाल सोनी,उंकार जाट,सुनिल गामड़ का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एल.एस.अलावा,प्रो. सरिता जैन, प्रो.आर.के. जैन,डॉ. डी. एस.मुजाल्दा, डॉ.ममता दास, डॉ.आई.एस. डावर, प्रो. सुरेन्द्र रावत, डॉ. राकेश शिन्दे, डॉ. रंजना पाटीदार, डॉ. निधि बाजपेई, डॉ. जितेन्द्र भगोरे, श्रीमती स्नेहलता मण्डलोई, श्रीमती बसंती मुझाल्दा, श्रीमती रीना खाण्डेकर, मोहन डावर, महेन्द्र अलावा,दिपेश डांगी,महेश उपाध्याय,कमलेश चौहान,अजय राठौर,श्रीमती बिन्दु गोखले,भेरूसिंह खपेड़, इन्दर झुन्झे समाजसेवी  मुकेश कावड़ीया,डॉ. भगवान पाटीदार,निलेश सोनी,रमेश प्रजापत ने किया। स्वागत गीत एवं सस्वती वंदना कु. ज्योतिका जोशी, कु.भारती परमार ने किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि द्वारा मां सरस्वती, गुरूदेव, स्वामी विवेकानंद जी, गांधीजी के चित्र पर मार्ल्यापण किया गया।


  जनभागीदारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र मण्डलोई इस महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहें,जिन्होने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को आशीष वचन दिया,एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिये जनभागीदारी शुल्क रू. 500 से घटाकर रू. 200 करने की घोषणा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष  राजीव यादव ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा विद प्रो. आर.के. जैन ने किया एवं आभार जनभागीदारी प्रभारी डॉ.आई.एस. डावर ने माना।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए साथ ही जनभागीदारी अध्यक्ष को शासन का पत्र महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एल.एस. अलावा ने सौंपा।

« PREV
NEXT »