राजगढ़ (धार)। शासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को राजगढ़ नगर के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 8 एवं 21 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद पंकज बारोड़, जनप्रतिनिधि नवीन बानिया तथा मुकेश कांवड़िया उपस्थित रहे। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता को लेकर माताओं को जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों के समग्र विकास और नियमित देखभाल के महत्व पर भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना वैष्णव, निशात बानो तथा सहायिका कालीबाई भूरिया ने उपस्थित अतिथियों एवं माताओं-बहनों का आभार व्यक्त किया।


