BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा किया अनावरण,समाजजनों में दिखा काफी उत्साह



  धार - सरदारपुर तहसील के ग्राम मोरगांव में राजपूत समाज एवं करणी सेना द्वारा महाराणा प्रताप जी की अश्वरोही प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसमें जिलेभर से समाजजन सहभागिता की गई।समारोह के मुख्य अतिथि करणी सैनिक ठा. जीवन सिंह शेरपुर हर्षदीप सिंह चौहान धार थे । उद्बोधन में मुख्य रूप से 8 जनवरी को होने वाले आंदोलन के बारे में बताया गया और सभी से पधारे का निमंत्रण भी दिया गया। वही सरदारपुर तहसील  के राजोद, रूपाखेड़ा राजगढ, कंजरोटा,पटलावदिया सहित अनेक गांवों में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया वहीं राजगढ के महाराणा प्रताप राजगृह वाटिका में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और समाजजनों से चर्चा भी की गई।वही  प्रतिमा के लाभार्थी संजय पटेल परिवार का भव्य स्वागत भी किया गया गौरतलब है कि उनकी ओर से करीब डेढ़ क्विंटल वजनी इस प्रतिमा को बनाया गया जिसमें लगभग पौन दो लाख रुपये खर्च आया। युवा वर्ग में अच्छा उत्साह भी देखने को मिला।

« PREV
NEXT »