BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

सीहोर : युवाओं ने प्लॉग रन और पौधारोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस

 


  

  सीहोर। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ओनली वन अर्थ की थीम पर वीफोर्स लीडर उमेश पंसारी के नेतृत्व में युवाओं ने प्लॉग रन के माध्यम से प्लास्टिक और पॉलीथिन एकत्रित कर शहर के मुख्य मार्ग की सफाई की। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीहोर की एन.एस.एस. इकाई और नेहरू युवा केंद्र सीहोर के संयुक्त तत्वाधान में ओनली वन अर्थ थीम ओर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें नवीन चयनित युवा शिक्षकों और विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को व्याख्यान दिया गया।साथ ही विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।








        

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य रविन्द्र बांगरे, कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र राय, वर्ल्ड यूथ एंबेसडर उमेश पंसारी, स्वयंसेवक निहारिका, पवन, मेघा, शिवानी, गिरधर, अतुल, गिरधर, यशिका और कुनाल आदि उपस्थित थे।
« PREV
NEXT »