BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़: अखिल भारतीय सौधर्म वृहत तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ मध्य प्रदेश इकाई का गठन कर पद प्रमाण पत्र सौंपे



 राजगढ़ (धार)। मध्य प्रदेश अखिल भारतीय सौधर्म वृहत तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्री संघ की कार्यकारणी राष्ट्रीय अध्यक्ष चंपालाल वर्धन ,. राष्ट्रीय महामंत्री पुष्पराज  वोहरा ,संतोष जैन  नाकोडा प्रदेश अध्यक्ष   ,शोकीन जैन प्रदेश महामंत्री ,अर्पित चत्तर प्रदेश कोषाध्यक्ष  की अनुशंसा पर अखिल भारतीय सौधर्म वृहत तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ मध्य प्रदेश इकाई  का बुधवार रात्रि 9 बजे दादा गुरुदेव राजेन्द्र सूरिजी की स्वर्गवास पुण्य भूमि राजगढ़ पर संतोष जैन नाकोडा प्रदेश अध्यक्ष एव शैलेश अम्बोर  राष्ट्रीय  मंत्री ने  घोषणा कर पद प्रमाण पत्र प्रदान किये।  






 जिसमे राजगढ़ श्री संघ अध्यक्ष मणिलाल खजांची एव छोटेलाल मामा प्रदेश सरंक्षक , सेवंतीलाल मोदी परामर्शदाता, बसंतीलाल मेहता जीवदया मंत्री ,अनिल खजांची वेयावच एवं विहार मंत्री, अभय पुरानी , संदीप खजांची ,राजेंद्र खजांची ,संतोष चतर , सुरेश कापड़िया ,नरेंद्र भंडारी , दिनेश चत्तर कार्यकारिणी सदस्य राहुल (गोलू) सेठ वाचनालय मंत्री ,तेज कुमार खजांची स्वास्थ्य मंत्री ,संदीप सराफ़ प्रदेश प्रवक्ता  ,जोनेश जैन वाचनालय मंत्री,   प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील बाफना को मनोनीत किया।

 राष्ट्रीय मंत्री प्रशासनिक संजय कोठारी ने बताया प्रधान कार्यालय श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ  म.प्र  प्रदेश कार्यालय विद्या विहार धर्मशाला श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ  पर  रहेगा ।

राष्ट्रीय मंत्री अनिल चोपड़ा  ने बताया 22 -05-2022  रविवार को प्रथम बैठक रविन्द्र ध्यान आश्रम मेवासा जिला रतलाम में आयोजित की गई है जिसमे सभी नव नियुक्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य सभी को आमंत्रित किया गया।

  इस अवसर पर राजगढ़ श्री संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संतोष नाकोडा एव शेलेन्द्र अम्बोर प्रदेश महामंत्री का बहुमान किया गया।

« PREV
NEXT »