BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

श्री राम जन्मोत्सव पर्व पर हिन्दू उत्सव समिति ने निकाली भव्य शोभायात्रा



   राजगढ़(धार)। 10 अप्रैल रविवार को राम जन्मोत्सव पर्व के शुभअवसर पर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष निलेश सोनी ने बताया कि यात्रा

  श्री माताजी मंदिर से प्रारम्भ हुई। यात्रा में पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल,सांसद प्रतिनिधि डॉ बलबहादुरसिंह राठौर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र भण्डारी,समिति संरक्षक तेजकुमार जैन,संयोजक दिलीप फरबदा माताजी मंदिर से श्री कृष्णा भारद्वाज ,सुजीत ठाकुर,सहित हिन्दू संगठन,सर्व हिन्दू समाज,हिन्दू सामाजिक संस्थाए सहित भाजपा के पार्षद,पूर्व पार्षद,भाजपा राजगढ़ मंडल पदाधिकारी,हिन्दू उत्सव समिति पदाधिकारी,भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष हेमलता मामा, सामाजिक कार्यकर्ता रितु निलेश सोनी सहित धर्मप्रेमीजन ने सहभागिता की।

    यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।भगवा मैन चौपाटी पर सराफा एसोसिएशन ने स्वागत किया,वही भगवा ग्रुप द्वारा भगवान श्री राम की महाआरती उतारी गई।दीपक पटेल,मुकेश यादव सहित भगवा ग्रुप सदस्य मौजूद रहे। हिन्दू उत्सव समिति के निलेश शर्मा ,संजय रघुवंशी(एडव्होकेट)मोतीसिंह राठौर,सुरेश कांग्रेसा,सुरेन्द्र सोनी,अजय चौहान,रोहित भण्डारी,प्रीतम ठाकुर,विजय व्यास आजाद फरबदा,गौरव सराफ,प्रितेश राठौर,सुनील बाफना,हेमन्त वागरेचा,कमलेश सोनी,अक्षय भण्डारी,बबलू बारोड़,समन्दर राजपूत,सुंदरसिंह हाड़ा,दीपक प्रजापति,गणेश मारू,गोलू आरडी,लक्कू वागरेचा,वीरेंद्र शर्मा विशाल सोनी,लाला माहेश्वरी,मोहित वागरेचा,नानूराम परवार,विजय बलसारा,सूरज सोलंकी,संदीप यादव,अमर कमेडिया,अमित जैन,गौरव भण्डारी,नवीन जोशी,दीपक जोशी,मनोज माली,मनोज जैन,मयंक सोनी,संदीप यादव,सोंनिक कापड़िया,हेमन्त रोकड़िया,सोंनिक सराफ,लोकेन्द्रसिंह चंद्रलोक,पीयूष राजावत,सचिन ठाकुर, निक्कू वागरेचा सहित सदस्य यात्रा को लेकर सक्रिय रहे।एसडीएम, एसडीओपी,थाना प्रभारी सहित प्रशासन पूरी शोभायात्रा में सम्मिलित होकर सक्रिय रहा।

 यात्रा में तोप द्वारा पुष्प वर्षा ,माँ शारदा हिन्दू बैण्ड,नाशिक के प्रसिद्ध ढोल,राम रथ,रामेश्वर रामसेतु शिला दर्शन (रामसेतु की वह शिला जो पानी मे तैरती है।)डीजे,ओर माताजी-भेरुजी के स्वाँग रहे।

 श्री राम मंदिर(लोहार समाज)समापन हुआ।समापन पर भगवान श्री राम की महाआरती कर प्रसादी वितरण किया गया।यात्रा को भव्य व सफल बनाने पर अध्यक्ष निलेश सोनी ने सभी का आभार माना।

« PREV
NEXT »