BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

25 वी माही पंचकोशी पदयात्रा हुई प्रारंभ, माही माता को ओढाई 301 फीट की चुनरी,धर्म ध्वजा की 02 लाख 25 हजार एवं अखण्ड ज्योत की 21 हजार रही बोली

 


  

 सरदारपुर(धार)। बलदेव हनुमान एवं मही माता के सानिध्य मे क्षेत्र की प्रसिध्द पांच दिवसीय माही पंचक्रोशी पदयात्रा शनिवार को माही तट सरदारपुर से प्रारंभ हुई जिसमे बडी संख्या मे माता भक्त शामिल हुए। समिति अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि धर्म ध्वजा उठाने का शौभाग्य वेलसिंह भूरिया द्वारा 02 लाख 25 हजार की बोली लगाकर एवं अखण्ड ज्योत उठाने का शौभाग्य 21 हजार रूपये की बोली लगाकर राहुल ग्रेवाल ने प्राप्त किया। पदयात्रा माही तट से प्रारंभ होकर सरदारपुरा, पंचमुखी चौराहा, टंकीपुरा, माही मार्ग, बस स्टैण्ड होते हुए फुलगॉवडी, झिर्णेश्वर, पटलावदिया, गोलपुरा फाटा होते हुए माही उद्गम स्थल मिण्डा पहुची। यात्रा के दौरान प्रसिध्द झिर्णेश्वर धाम पर भगवान भोलेनाथ एवं भगवान हनुमानजी की आरती उतारी गई, इस दौरान विभीन्न ग्रामो एवं स्थानो पर पदयात्रियो को स्वल्पाहार करवाया गया एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत करवाया गया। आयोजन का यह 25वॉ वर्ष है जिसमे प्रतिवर्ष परम्परा अनुसार यात्रा प्रारंभ की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शाम 05.30 बजे विशाल चुनरी यात्रा प्राचीन माताजी मंदिर सरदारपुरा से निकालकर माही नदी पर पहुचकर महंत मंगलदास बाबा, विधायक प्रताप ग्रेवाल, एसडीएम बीएस कलेश, सेवानिवृत्त एसडीओपी ऐश्वर्य शास़्त्री, एसडीओपी रामसिंह मेडा, सिंचाई विभाग एसडीओ अशोक गर्ग, बीईओ प्रमोदकुमार माथुर, समिति अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, सुरसिंह डामोर आदि द्वारा पण्डित अजय भट्ट एवं राजेश मिश्रा के सानिध्य मे माही माता का पूजन अर्चन एवं अभिषेक कर चुनरी ओढाई गई। चुनरी यात्रा के पश्चात रात्रि मे विश्राम स्थल माही तट सरदारपुर रहेगा जहा पर मॉ महीद्रवे भक्तो सरदारपुर द्वारा श्रृध्दालुओ को भोजन करवाया गया एवं रामपालकी धाम ग्रुप के रितेश गुरू आदि द्वारा चाय की व्यवस्था की गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी मोहन पटेल, समिति के आरके विश्वकर्मा, तोलाराम गुगावण, ब्रजेश ग्रेवाल, विष्णु चौधरी, दिलीप वसुनिया, कमल चौधरी, पिन्टु मण्डलोई, परवेज लोदी, धीरज पाटीदार, सत्यनारायण मारू, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, सन्नी गर्ग, पप्पु पटेल, बलराम यादव, मयंक गर्ग, बालकृष्ण चौधरी, गोविन्द गुगावण, अंतरसिंह पुजारी, राहुल चौधरी, जीवन धाकड, तुषार गौराना, रूणिज ग्रेवाल, शिवांग ग्रेवाल, राकेश पडियार, हर्षित सौलंकी, बगदीराम सिंगार, हर्षित मारू, दीपेश, देवेश, लखन, वैभव, योगेश, योगेन्द्र, हर्ष, हर्षित आदि उपस्थित रहे।

« PREV
NEXT »