BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

नगर की सामाजिक संस्था कलाग्रह के विद्यार्थियों ने बनाएँ भित्ति चित्र



  राजगढ़(धार) - नगर की प्रमुख कला संस्था कलाग्रह में शिक्षा प्राप्त कर रहें विद्यार्थियों ने नगर परिषद राजगढ़ द्वारा आयोजित भित्ति चित्र प्रतियोगिता में शिरकत कर हिस्सा लिया जिसमें विद्यार्थी रिदिमा जैन, देवेंद्र मारू एवं पंथ जैन ने स्वच्छ भारत पर आयोजित पेंटिंग बना कर स्वच्छता का संदेश दिया । कलाग्रह संस्था की प्रमुख परिधि व्यास ने बताया कि विद्यार्थी कई माह से कला में शिक्षा ग्रहण कर रहें है तथा नगर परिषद राजगढ़ द्वारा जैसे ही ज्ञात हुआ कि प्रतियोगिता रखी गयी है जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया । संस्था के उप-प्रमुख अंतराष्ट्रीय कलाकार राहुल व्यास ने बताया कि नगर परिषद राजगढ़ की सी॰एम॰ओ॰ मेडम देवबाला पीपलोनिया से चर्चा हुई जिसमें कला संस्था द्वारा इस कार्य को करने की इच्छा जताई गयी और मंज़ूरी के पश्चात इस भित्ति चित्रों को उकेरा गया समय के साथ-साथ और भी चित्र बनाने है । बच्चों तथा संस्था की सराहना सी॰एम॰ओ॰ देवबाला पीपलोनिया, नगर परिषद अध्यक्ष भँवर सिंह बारोड, वरिष्ठ लेखपाल सुरेंद्र सिंह पंवार तथा राजगढ़ नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने सराहना की । नगर परिषद सी॰एम॰ओ॰ ने बताया की संस्था तथा बच्चों का सम्मान किया जावेगा ।

« PREV
NEXT »