BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

पुण्य सम्राटश्री का जन्मोत्सव मनाया गया

 



 राजगढ(धार)। प.पू. पुण्य सम्राट आचार्य श्रीमद विजय जयन्तसेनसूरीष्वरजी म.सा. का 86वाॅं जन्मोत्सव नगर में धुमधाम से मनाया गया। 

  उक्त जानकारी देते हुए परिषद उपाध्यक्ष नितिन धाडीवाल ने बताया कि पूज्य गुरूदेवश्री का जन्मोत्सव नगर में श्रीसंघ व परिषद परिवार दवारा विविध आयोजन कर मनाया गया। प्रातः न्यू बस स्टेण्ड पर मिठाई का वितरण किया गया। पष्चात मानव सेवा हाॅस्पिटल एवं शासकीय हाॅस्पिटल राजगढ में मरीजों को फल, बिस्किट व प्रसादी का वितरण किया गया। दोपहर में श्री जयंतसेन अष्टप्रकारी पूजा राजेन्द्र भवन में पढाई गई तथा शाम को राजेन्द्र भवन में गुरूदेव की आरती, दीपक से सजावट एवं सामुहिक जाप किये गये। इस अवसर पर श्रीसंघ के वरिष्ठ एवं नवयुवक, तरूण व महिला परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित थे।








श्री जयंतसेन म्यूजियम में मना पुण्य सम्राटश्री का जन्मोत्सव

 प.पू. पुण्य सम्राट आचार्य श्रीमद विजय जयन्तसेनसूरीष्वरजी म.सा. के 86 वें जन्मोत्सव पर श्री राज राजेन्द्र जैन तीर्थ दर्षन प. चेरि. ट्रस्ट मण्डल श्री जयंतसेन म्यूजियम पर ट्रस्ट मंडल दवारा सकल श्रीसंघ के स्वामीवात्सल्य का आयोजन किया गया। साथ ही श्री जयंतसेन अष्टप्रकारी पूजन एवं आंगी, भक्ति का आयोजन किया गया। जिसका संपूर्ण लाभ परम गुरूभक्त परिवार, राजगढ दवारा लिया गया। उक्त जानकारी नवनियुक्त ट्रस्टी श्री लोकेन्द्र मोदी ने दी।

 

« PREV
NEXT »