राजगढ़(धार)। राजगढ़ में बाबा चंद्रमौलेश्वर महादेव ने श्रावण मास के दूसरे सोमवार को प्रजा का हाल जानने निकलें। नगर के तीन बत्ती चौराहे स्थित श्री राम सरकारी मंदिर बाबा चंद्रमौलेश्वर महादेव की दूसरी सवारी निकली। बाबा चंद्रमौलेश्वर की सवारी बैंड बाजो पर भोले बम बम,भोले शंभु भोलेनाथ के जयकारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः श्री राम सरकारी मन्दिर पर पहुँची ।

