BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

स्वच्छता पखवाड़े का हुआ आयोजन,कलेक्टर ने युवाओं के साथ किया पौधारोपण....

 


 सीहोर। भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना सीहोर के स्वयंसेवक और नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक सीहोर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा 2021 के अंतर्गत बस स्टैंड के पास स्थित टाउन हॉल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया | कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आयुष विभाग अधिकारी श्रीमती डॉ. सोनल श्रीवास्तव और नेहरू युवा केंद्र सीहोर जिला युवा अधिकारी श्रीमति निक्की राठौर ने स्वयंसेवकों के साथ जामुन, नीम के पौधे रोपित किए और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया | 





  कार्यक्रम MEB राज्य पुरस्कार प्राप्तकर्ता उमेश पंसारी, आशीष, तरुण, शिवम, निहारिका, शिवानी, विनीता, रेणुका, ओमप्रकाश, नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक सीहोर एनवायवी पवन पंसारी और मेघा महेश्वरी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की | देयरवर्ल्ड ग्लोबल यूथ एंबेसडर उमेश पंसारी के नेतृत्व में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने टाउन हॉल परिसर की सफाई की। जिला पुस्तकालय में मार्गदर्शन देने गए जिला कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए पौधारोपण किया, जिसमें सेनेटरी इंस्पेक्टर अमित यादव, नगर पालिका से अभिषेक आदि सम्मिलित रहे ।

« PREV
NEXT »