BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

जप तप त्याग के साथ मनाया जायेगा मालवकेसरी जी म.सा का 37वा पुण्यस्मृति दिवस....

 



 राजगढ़(धार)। स्थानकवासी सम्प्रदाय के साधु साध्वी भगवंत के सबसे बड़े संगठन श्रमणसंघ के निर्माण के मुख्य सुत्रधार मालव केसरी प्रसिद्ध वक्ता पुज्यपाद गुरुदेव श्री सोभाग्यमलजी म.सा. का 37वा पुण्यस्मृति दिवस 2अगस्त सोमवार को सम्पूर्ण देश मे जप तप त्याग आदि विभिन्न धर्म आराधना के साथ मनाया जायेगा।

  राजगढ स्थानकवासी श्री संघ के द्वारा पुज्यपाद गुरुदेव सोभाग्यमलजी म.सा.का 37वा पुण्यतिथि दिवस 2-8-21 सोमवार को अनेक धर्म आराधना के साथ मनाया जायेगा जिसमे मुख्य रूप से दया व्रत (एक साथ 5सामायिक)का आयोजन होगा जिसमे समाज के लगभग 50 से अधिक श्रावक श्राविका भाग लेगे, दया व्रत का आयोजन गुप्त लाभार्थी परिवार की ओर से रखा गया है साथ ही चबुतरा चोक स्थित स्थानक भवन पर प्रातः 9से 10बजे तक गुणानुवाद सभा का आयोजन होगा जिसमे समाज के अनेक श्रावक श्राविका वक्ता गुरुदेव के प्रति अपने भाव व्यकत करेगे, दोपहर मे महिलाओ के जाप का आयोजन होगा, अनेक श्रावक श्राविका बच्चे उपावास,एकासन,आयम्बिल तप की आराधना करेगे।

 समाज के हेमंत वागरेचा ने बताया की पुण्यस्मृति दिवस का मुख्य समारोह सागोद रोड रतलाम मे स्थित श्री सोभाग्यतीर्थ समाधी परिसर एवं प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनि जी म.सा निर्भय के सानिध्य मे नासिक रोड महाराष्ट्र मे आयोजित होगा।

  देशभर के अनेक श्री संघ से गुरुभक्त रतलाम सोभाग्यतीर्थ समाधी स्थल पर पहुंच कर गुरुदेव को दर्शन वन्दन कर भावान्जली अर्पित करेगे, गुरु सोभागय पैदल यात्री संघ खाचरोद (जि.उज्जैन) के द्वारा  विगत 20वर्षो से निरंतर निकलने वाले पैदल यात्री संघ मे ईस बार राजगढ नगर से गुरु सोभागय प्रकाश भक्त मंडल के सदस्य पैदल यात्रा मे भाग लेने के लिए खाचरोद जायेगे। जानकारी पिन्टु वागरेचा ने दी।


« PREV
NEXT »