सीहोर(म.प्र.)। वर्षो की साधना एवं सूक्ष्म अध्ययन कर लिखे गए गौ ग्रन्थ ' धेनु ही धर्म' का विमोचन प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं खजुराहो के सांसद वीडी शर्मा के द्वारा प्रदेश कार्यालय पर किया गया।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह ने कहा कि इस ग्रन्थ की सर्वत्र चर्चा हो रही है धेनु ही धर्म नाम के अनुरूप सनातन संस्कृति में पूजित गाय की महत्ता पर पौराणिक काल से ऐतिहासिक कालखंड की गौभक्ति का सार है इसके रचयिता को अनेक बधाइयां।
विमोचन मे उपस्थित प्रदेश सरकार के पर्यावरण एवं ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि गौ ही भारत है और भारतीय संस्कृति पर आधारित धेनु ही धर्म अपने आप मे एक सांस्कृतिक ग्रन्थ है। उद्योगमंत्री राजवर्धन सिंह दत्तिगांव ने कहा कि ऐसे ग्रन्थ से समाज मे गौभक्ति बढ़ेगी, साहित्य समाज का प्रतिबंध है वर्तमान मप्र सरकार ने गौ आयोग का गठन भी किया है
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने धेनु ही धर्म के रचयिता कवि मुकेश जी को लड्डु खिलाकर गौ माता पर लिखे ग्रन्थ के लिए बधाई दी।
प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आयोजित विमोचन कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री रंजना बघेल, भाजपा के प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भेरुन्दा के राजेश लखेरा, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य तेजसिंह कप्तान, विहीप के गिरधारी कुमावत, शुभम मुकाती, देवेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।