BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

Salman Khan के साथ फिल्म Radhe में काम करने पर क्या कहते हैं एक्टर Rizwan Kalshyan

 


मनोरंजन:  लम्बे समय के इंतज़ार के बाद Salman Khan की फिल्म Radhe: Your Most Wanted Bhai ईद के मौके पर रिलीज़ हो गयी है | 13 मई को Zee5 पर इस फिल्म को pay per view बेसिस पर रिलीज़ किया गया | प्Prabhudeva द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म में Salman Khan, Disha Patani, Randeep Hooda और Jackie Shroff मुख्य भूमिका में नज़र आये हैं | लेकिन एक नेगेटिव किरदार में नज़र आने वाले एक्टर Rizwan Kalshyan भी काफी वाह-वाही बटोर रहे हैं | 

लिमिटेड स्क्रीन टाइम में ही Rizwan ने अपने टैलेंट को दर्शकों के सामने बखूबी पेश किया है|लोगों से मिल रही प्रशंसा को देखकर Rizwan काफी खुश हैं |

  एक बातचीत के दौरान जब Rizwan Kalshyan से Salman Khan के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो Rizwan ने कहा की सलमान भाई के साथ काम करने का तो हर आर्टिस्ट का सपना होता है | Rizwan कहते हैं, "मेरा भी सपना था सलमान भाई के साथ काम करने का| "

उन्होंने बताया की Radhe से पहले वे Dabangg 3 में भी Salman Khan के साथ काम कर चुके हैं | Dabangg 3 में Rizwan ने एक स्टन्टमैन का काम किया था| उन्होंने Dabangg 3 के विलन Kichcha Sudeep का बॉडी डबल बन Salman Khan के साथ काफी स्टंट्स किये| उन दिनों को याद करते हुए Rizwan कहते हैं, "सलमान भाई के साथ स्टंट करने को लेकर मैं काफी नर्वस था | और उन्होंने मेरे डर और बेचैनी को भांप लिया | सलमान भाई ने मुझसे कहा की मैं बिना डरे, फुल पावर के साथ स्टंट करूँ और बाकी का वो संभाल लेंगे|"

Rizwan ने आगे कहा, "सलमान भाई के साथ काम करना सौभाग्ये की बात है| वे काफी अच्छे इंसान हैं|"

इससे पहले रिज़वान Mohit Suri की फिल्म Malang में Aditya Roy Kapoor के बॉडी डबल के रूप में काम कर चुके हैं | फिल्म Radhe में उन्हें अपने करियर का पहला बड़ा ब्रेक मिला | 

रिज़वान ने अपने करियर की शुरुआत लगभग 10 साल पहले टेलीविज़न इंडस्ट्री से शुरू की थी |लम्बे समय तक स्ट्रगल करने के बाद Rizwan ने बॉलीवुड में कदम रखा|

वे कहते हैं, "अगर मुझे स्ट्रगल ही करना है तो मैं बॉलीवुड में क्यों न करूँ|"

रिज़वान को नेगेटिव रोल्स करना पसंद है और रंदीप हुड्डा जैसा काम करना चाहते हैं | राधे के बाद रिज़वान कई मज़ेदार प्रोजेक्ट्स में नज़र आने वाले हैं जिनमे से वेब सीरीज थे फॅमिली मन २ जल्द ही रिलीज़ होने वाली है |

« PREV
NEXT »