बड़ी खबरः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसते हुए नजर आए। उन्होनें कहा कि मध्यप्रदेश में मैं और मेरी सरकार जनता एवं समाजसेवियों के साथ मिलकर कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के प्रयासों में लगे हुए हैं।
हमारी कोशिश है कि इन परिस्थितियों को जल्दी से जल्दी सामान्य बना लें, लेकिन कांग्रेस झूठ बोलकर मध्यप्रदेश में आग लगाना चाहती है।
कांग्रेस के झूठ का स्तर तो देखिये! प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी अपने बयान में कह रहे हैं कि अभी मैं रामचंद्र अग्रवाल जी से मिलकर आया हूं, उन्होंने मुझे बताया कि उनकी मृत्यु नकली रेमडेसिविर से हुई है। अब मृत्यु के बाद रामचंद्र जी बता रहे हैं कि उनकी मृत्यु कैसे हुई है।
आप अब कांग्रेस के स्तर का अंदाजा लगा लीजिये। येनकेन प्रकारेण प्रदेश में आग लगाओ, सरकार को बदनाम करो, कांग्रेस इस काम में लगी हुई है।
कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। ऐसी झूठी कांग्रेस से प्रदेश को बचाने की जरूरत है।
