BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

Aaditya Pratap Singh जल्दी ही स्टार्ट करेंगे अपने आगामी बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स...



मनोरंजन: आदित्य प्रताप सिंह (Aaditya Pratap Singh) बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं। जो अब तक दर्जनों सफल प्रोजेक्ट कर चुके हैं। उनकी फ़िल्म मंटोस्तान (Mantostaan) दर्शकों के बीच काफी प्रशंसनीय रही थी। कुछ समय पहले आदित्य कोरोनावायरस से ग्रसित हो गए थे। अपने आत्मविश्वास के चलते उन्होंने इस बीमारी को पराजित किया। आपको बता दें कि कुछ समय पहले उनके पिता डॉ भानु प्रताप सिंह (Dr Bhanu Pratap Singh) का निधन हो गया था।

आदित्य प्रताप सिंह (Aaditya Pratap Singh) कहते हैं कि उनके पिता की कमी उन्हें जीवन भर रहेगी। डॉ भानु प्रताप सिंह भी बहुत अच्छे लेखक और फिल्म मेकर थे। आदित्य और उनके पिता की जोड़ी बहुत से खूबसूरत प्रोजेक्ट फिल्म इंडस्ट्री के लिए लेकर आई। मीडिया से बातचीत में आदित्य प्रताप सिंह (Aaditya Pratap Singh) ने बताया कि वे बहुत जल्द कुछ नए बॉलीवुड प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। जिसमें कुछ फीचर फिल्म, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि कुछ प्रोजेक्ट के प्रि-प्रोडक्शन का कार्य संपूर्ण हो चुका है। उनकी टीम जल्दी ही सेट पर जाने वाली थी परंतु कोरोनावायरस के चलते कुछ समय के लिए इन सभी प्रोजेक्ट को विराम दिया गया है। फिलहाल संपूर्ण देश को इस महामारी से बचना है, इस कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की कि मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। घर से तभी निकले जब बहुत आवश्यक हो।

« PREV
NEXT »