BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामले को लेकर आमजन से की राजगढ़ थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने अपील


 

  राजगढ़(धार)। सायबर क्राइम निरंतर बढ़ रहे है,कल मंगलवार को ही समपिस्थ ग्राम धुलेट में हायर सेकंडरी स्कूल पर पदस्थ शिक्षक जाम सिंह गुलजार के साथ फोन पर धोखाधड़ी हुई थी ठगी करने वालो ने लिंक भेजकर खाते से 1 लाख 9 हज़ार 390 उड़ाए। 

   थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने आम जनता से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी के अनेक मामले सामने आ रहे है यह आदमी की लालची प्रवृत्ति को उकसाते है ओर कुछ बैंक,आधार कार्ड,पैन कार्ड, आदि अंकों की जानकारी प्राप्त कर लेते है।

  हमारा आम जनता से अपील है कि  कभी भी कोई व्यक्ति ओटीपी,बैंक अकाउंट,आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि अंकों की जानकारी मांगता है तो शेयर न करें।

 कोई भी बैंक और शासन का कोई विभाग आपके मोबाइल व टेलीफोन पर इस प्रकार से जानकारी नही मांगता है। 

  अगर कोई जैसे ही इस प्रकार से आपसे किसने जानकारी मांगे अगर पैसे कट जाए तो तुरंत उस बैंक के टोल फ्री हेल्पलाइन पर कंप्लेन करे जिसे टिकिट नंबर बोलते है, वह तुरंत आपके एटीएम ,बैंकिंग, आधार कार्ड आदि सेवाओ को ब्लॉक कर देंगे जिसे ।जितनी जल्दी आप इस बैंक पर कंप्लेन करेगे तो आपके पैसे सुरक्षित होने की संभावना बन जाती है।

  थाना प्रभारी शर्मा ने बताया वही एसपी ने हमे बताया कि किसानों द्वारा मंडी में खरीदी बिक्री का समय आने वाला है इस दौरान मंडी के सहयोग से जनजागरण का प्रयास करेंगे।


« PREV
NEXT »