राजगढ़ / सरदरपुर । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 11 मार्च गुरुवार को श्री माही मुक्तेश्वर शिवालय सिद्ध क्षेत्र माही तट सरदारपुर पर प्रातः आदियोगी शिव का लघु रुद्रा अभिषेक किया जाएगा । ततपश्चात आरती एवं महाप्रसादी फरियाली खिचड़ी का वितरण किया जाएगा । दोपहर में शिव हवन, संध्या में माही मुक्तेश्वर भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार एवं रात्री मे 8 बजे 108 दीपो द्वारा महाआरती की जाएगी । उक्त जानकारी भेरूलाल सेवाराम राठौड़ परिवार ने दी ।
