BREAKING NEWS
latest

जैन पत्रकार संघ के वीरेंद्र जैन प्रदेश महासचिव एव सुनील बाफना प्रदेश सहसचिव बने

 


राजगढ़ (धार)। नगर के  दो वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नवरत्न धाम पालीताणा के मध्य प्रदेष से एक मात्र ट्रस्टी वीरेंद्र जैन ‘पत्रकार को जैन पत्रकार संघ का महा सचिव‘ एव राजगढ़ प्रेस क्लब से सचिव को जैन पत्रकार संघ का प्रदेश सह सचिव  नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संघ के प्रदेषाध्यक्ष दीपक दुग्गड़ द्वारा की गई है। स्मरणीय है कि इस संगठन की स्थापना कुछ वर्ष पूर्व जैन समाज के सक्रिय पत्रकारों को संगठित करने के लिए की गई थी। संघ का उद्देष्य है कि जैन समाज के पत्रकारगण एक बैनर के तले एकत्रित होकर जैन समाज के समाचारों को प्रमुखता से प्रकाषित करवा सके एवं जीनषासन की सेवा करते रहे। इसके साथ ही समाज के तमाम बडे़ आयोजन और कार्यक्रमों को भी मीडिया में समुचित स्थान दिलवाया जा सके। इससे जहां जैन समाज के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार करने में मदद मिलेगी वहीं जैन समाज के इतिहास के बारे में भी आम व्यक्ति को जानकारी मिल पाएगी। श्री जैन के महासचिव एव बाफना को सह सचिव बनने पर अनेक क्षेत्रों से शुभकामना संदेष प्राप्त हुए है। वहीं कई सामाजिक कार्यकर्ताओं व ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।


« PREV
NEXT »