BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्म-दिन वृक्ष महोत्सव बन गया,मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं निकल पड़ा हूँ आप सभी सहयोग करें जन्म-दिन पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्थानों पर लगाए पौधे....



MP NEWS : पेड़ लगाना पृथ्वी को बचाने का अभियान है। यह अत्यंत पुनीत कार्य है। इस पवित्र सामाजिक अभियान को सफल बनाने के लिए मैं निकल पड़ा हूँ। आप सब इस कार्य में पूरा सहयोग करें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं अपने जन्म-दिन पर आप सभी से आग्रह और अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक पौध-रोपण करें, यही मेरे लिये सच्चा उपहार होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने जन्म-दिन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर मंत्रि-परिषद के सदस्यों, जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ सामूहिक रूप से पौध-रोपण किया। सभी ने पौध-रोपण में अत्यंत उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्म-दिन वृक्ष महोत्सव बन गया।

सुबह रोपा बेलपत्र का पौधा: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्म-दिन पर सुबह सबसे पहले अपने निवास पर बेलपत्र का पौधा रोपा। इस अवसर पर सांसद वी.डी. शर्मा, मंत्री सर्वश्री विजय शाह, डॉ. प्रभुराम चौधरी सहित हितानंद औरलोकेंद्र पाराशर आदि उपस्थित थे।

परिवार के साथ किया पौध-रोपण: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर अपने परिवार के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय तथा कुणाल ने नारियल, शमी तथा आँवले के पौधे रोपे।

स्मार्ट सिटी पार्क में मीडिया के साथ किया पौध-रोपण: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ पौध-रोपण किया। उन्होंने बरगद सहित लगभग 25 प्रजातियों के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर धरती को बचाने के लिए पेड़ लगाने के इस पवित्र सामाजिक अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए मीडिया तथा अन्य सभी की सराहना की और धन्यवाद दिया।

विधानसभा परिसर में लगाए पौधे: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और मंत्रि-परिषद के सदस्यों के साथ विधानसभा परिसर में कदंब के 6 पौधे रोपे।

मंत्रालय में खिरनी का पौधा लगाया: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वल्लभ भवन मंत्रालय में फलदार खिरनी का पौधा लगाया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पेल्टाफॉर्म, मंत्री कमल पटेल, मंत्री  मोहन यादव, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल ने भी पौधे लगाए। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने पुत्रंजीवा, अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार ने गूलर का पौधा लगाया। 

 इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव के. के. सिंह,मलय श्रीवास्तव,मनोज श्रीवास्तव,  मोहम्मद सुलेमान, एस.एन. मिश्रा, प्रमुख सचिव नीतेश व्यास, श्रीमती दीप्ति गौर मुखर्जी, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, श्रीमती दीपाली रस्तोगी, श्रीमती पल्लवी जैन गोविल, नीरज मंडलोई,अशोक शाह,संजय शुक्ला, सत्येन्द्र कुमार सिंह के साथ मंत्रालय के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक सहित मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। मंत्रालय परिसर में पीपल, आम, करंज, पाखर और सप्तपर्णी आदि के पौधों का भी रोपण किया गया।

« PREV
NEXT »