BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

लक्ष्य हायर सेकेंडरी स्कूल को प्रोजेक्ट कार्य हेतु दो लाख रुपये स्वीकृत, राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षा में विद्यालय ने प्राप्त किया प्रथम स्थान





राजगढ़(धार)। नगर की लक्ष्य सेंट्रल हायर सेकेंडरी स्कूल को मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सम्मिलित होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दो लाख रुपए की राशि लोक जैव विविधता प्रोजेक्ट कार्य हेतु प्रदान की है। विद्यालय के प्राचार्य अर्जुन जाट ने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षा में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था साथ ही जैव विविधता प्रोजेक्ट कार्य हेतु  आवेदन आमंत्रित किए थे। बोर्ड द्वारा लक्ष्य हायर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ का चयन किया है। विद्यालय द्वारा जनपद पंचायत कुक्षी एवं नगर पालिका धार की लोक जैवविविधता पंजी निर्माण कर प्रोजेक्ट कार्य पूर्ण किया जावेगा। 

प्रोजेक्ट कार्य हेतु  विद्यालय के उप प्राचार्य पवन भिड़ोदिया, नवीन चारण एवं सलोनी जयसवाल का चयन मध्यप्रदेश राज्य जैव-विविधता बोर्ड भोपाल द्वारा किया गया है। लोक जैव-विविधता प्रोजेक्ट कार्य हेतु 2 दिवसीय प्रशिक्षण विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा वर्चुअल मीडिया के माध्यम से प्राप्त किया। बोर्ड के सदस्य सचिव जसबीर सिंह चौहान एवं सहायक सदस्य सचिव बाकुल लेड के अनुसार प्रत्येक जनपद स्तर एवं नगर पालिका स्तर पर शैक्षणिक संस्थान को प्रोजेक्ट कार्य हेतु उक्त राशि प्रदाय की गई है। प्रोजेक्ट कार्य हेतु प्रशिक्षण तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. कुनिका सिलोदिया, विजेश हरियाले एवं प्रखर गुप्ता ने दिया। विद्यालय संचालक अखिलेश मोलवा, सोहन मोलवा, डॉ. पुखराज परवार, रामेश्वर चौधरी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी विद्यालय शिक्षक जेएस सिसोदिया ने दी।

« PREV
NEXT »