BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

श्री राम जन्मभूमि निधि संग्रहण तीर्थ क्षेत्र महाअभियान के तहत राजगढ़ में हुआ जय श्री राम गुंजायमान ....

 






  राजगढ़(धार)। श्री राम जन्मभूमि निधि संग्रहण तीर्थ क्षेत्र महाअभियान के तहत आज राजगढ़ नगर की चारों बस्ती में रामपालकी यात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई जो नगर के सभी गली मोहल्लो से होकर गुजरी राणा बख़्तावर बस्ती की यात्रा दलपुरा स्थिति श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर आजाद मार्ग स्थित श्री रामदेव जी मंदिर पर समाप्त हुई जिसके पश्चात महाआरती ऊतारी गई ओर वक्तव्य कृष्णा जी सेंदल द्वारा  दिया गया, गुरु गोविन्द सिंह बस्ती की यात्रा माता जी मन्दिर से परम पूजनीय पुरुषोत्तम भारद्वाज के सानिध्य में प्रारंभ जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए माता जी मन्दिर पर समाप्त हुई जिसमें भगवान श्री राम जी की आरती उतारी गई और समर्पण अभियान की शुरुआत में लक्ष्मण मांगीलाल डामेचा परिवार द्वारा 108000/-रुपए का चेक भेंट किया गया।

 इस दौरान धार विभाग कार्यवाह ललित कोठारी विभाग सेवा प्रमुख लक्ष्मण सोलंकी खंड कार्यवाह भुपेंद्र राठौर नगर विस्तारक कृष्णा सेंदल नगर कार्यवाह सुजित ठाकुर अभियान के खंड संयोजक हरिओम श्रीमाली आदि उपस्थित रहे इसी प्रकार छत्रपति शिवाजी बस्ती की यात्रा साई मंदिर से प्रारंभ होकर राजेंद्र कॉलोनी राजराजेश्वरी महादेव मंदिर पर समापन के पश्चात आरती उतारी गई, ईसी प्रकार महाराणा प्रताप बस्ती की यात्रा किला मैदान स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर वीर तेजा जी पर समाप्त हुई जिसमें आकर्षक का केंद्र रामजी एवं हनुमान जी रहे,इन सभी यात्रा में अभियान के खंड संयोजक हरिओम श्रीमाली खंड कार्यवाह भूपेंद्र राठौर, नगर विस्तारक कृष्णा सेंदल, नगर कार्यवाह सुजित ठाकुर आदि उपस्थित रहे यह जानकारी राजगढ़ नगर प्रचार प्रसार प्रमुख कमलेश चौहान द्वारा दी गई!

« PREV
NEXT »